आपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब विक्रेताओं के विरूध्द मस्तूरी पुलिस की कार्यवाही*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर ।पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) जिला बिलासपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री व अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। आज दिनॉक 16.04.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मस्तूरी मे बिजली आफिस के पास एवं ग्राम मोहतरा मे निर्माणधीन ढाबा के अंदर अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु अवैध शराब छिपा कर रखा हुआ है कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)उदयन बेहार महोदय को देने पश्चात मार्ग दर्शन प्राप्त कर मुखबीर के बताये गये स्थान में जाकर घेरा बंदी कर दोनों जगह रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी समुंदी लाल सुरक्षित पिता दया राम सुरक्षित उम्र 40 साल साकिन मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छग के कब्जे से 30 पाव ( 5.4 लीटर) देशी शराब तथा आरोपी गोपाल वैष्णव पिता स्व राम दास वैष्णव उम्र 60 साल साकिन बस स्टेण्ड मस्तूरी थाना मस्तूरी के कब्जे से 34 पाव (6.120 लीटर) कीमती 3060 रूपये विधिवत आरोपीयो के कब्जे से जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों ही आरोपियों को दिनॉक 16.04.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now