तखतपुर के अपराध मे फरार आरोपी वेदप्रकाश राजपूत उर्फ दीपक हुआ गिरफतार

बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का विस्तृत विवरण इस प्रकार है प्रार्थी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने दिनांक 06-03-2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके ड्राईवर वेद प्रकाश सिंह निवासी तालापारा बिलासपुर ने प्रार्थी का बलेनो कार क्रमांक CG10 AV1529 सहित नगदी 11 लाख रूपये लेकर फरार हो गया है रिपोर्ट पर धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे ली गयी। घटना की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलसपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) महोदय को दी गई। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा आरोपी की तत्काल पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सायबर सेल प्रभारी श्री अनुज कुमार, एवं एस डी ओ पी कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय, के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र टांडेकर, सायबर सेल व तखतपुर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। वेदप्रकाश राजपूत का रायपुर में होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा, रेड कार्यवाही कर वेदप्रकाश को पकडकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो दिनांक घटना 06.03.2024 को कैलाशचन्द्र अग्रवाल का बलेनो कार सहित 11 लाख रूपए लेकर भाग जाना बताया तथा पकडे जाने के डर से कार को बीच रास्ते मे गनियारी के पास मे छोड कर भाग कोटा बस से जाना बताया गया, बाद वेदप्रकाश 3300 रूपए में प्राईवेट कार किराया कर, कोरबा पहूंचा जहां अपने लिए एक आईफोन एप्पल 48 हजार रूपए लिया व आटोडील से 06 लाख 51 हजार रूपया में एक एनोवा कार क्रमांक सीजी 12 ए ई 6050 को खरीदा और कार को अपने नाम पर पंजीकृत कराया तथा मंण्डला चला गया, वहां रहकर महादेव सट्टा एप्प में 3 लाख रूपए हार गया और खरीदे हुए आईफोन को बेच दिया तथा 3500 /- रूपए रेडमी मोबाईल खरीदा और दिनांक 29.03.2024 को इनोवा से रायपुर पहूंचा जहां मो. मुनुरूद्दीन नामक व्यक्ति के पास 240000/- रूपए में इनोवा कार को बेंच दिया, तथा पुनः महादेव एप्प में सट्टा खेलकर 04 लाख रूपए पाया और एक आईफोन मोबाईल 48000 रूपए में खरीद लिया तथा अपने लिए 108000/- में मोटरसायकल खरीदकर रायपुर प्रेरणा हाटल में रहने लगा। आरोपी वेदप्रकाश से पूछताछ कर उसके पास से बलेनो कार की चाबी, शेष नगदी रकम 3,10,000 /- मोटरसायकल, मोबाईल फोन तथा रकम लेकर भगने में प्रयुक्त थैला अपने मेमोरण्डम के आधार पर जप्त कराया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now