बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर ।पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं (सिविल लाईन) श्री उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के नेतृत्व में तारबाहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ दिनांक

31.03.24 – 01.04.24 की रात्रि में श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा में birthday मनाते और शराब शराब सेवन करते तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं रात 12.00 बजे के बाद एमिगोस बार खुला रहना पाये जाने पर एमिगोस बार में रेड कार्यवाही कर उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाकर मौके से तीन कार एवं एक मोटर सायकल जप्त कर आबकारी अधिकारी श्री छवि लाल पटेल एवं आबकारी विभाग के कर्मचारियों के उपस्थिति में एमिगोस बार को सील बंद की कार्यवाही कराकर उपरोक्त आरोपियों को आज दिनांक 01.04.24 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।











