बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश पर थाना कोनी द्धारा आज दिनांक 01.04.2024 को सुबह संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर ग्राम जलसों मे रेड कार्यवाही किया गया विवेक उर्फ राजा वर्मा के कब्जे से 26 लीटर, मूलचंद वर्मा के कब्जे से 30 लीटर एवं श्रीमति प्रभादेवी वर्मा के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 81 लीटर महुआ शराब कीमती 24300 रूपये को जप्त कर तीनो आरोपीगण के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा- 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र तिवारी ,सउनि भरतलाल राठौर,सउनि संतोष पात्रे, आरक्षक संजय गोस्वामी, राकेश साहू, दुर्गेश यादव,विजेद्र सिह, महिला आरक्षक शारदा कतलम, उत्तरी भारती का सराहनीय योगदान रहा।











