बिलासपुर पुलिस व वन विभाग द्वारा लकड़ी तस्करी करने वाले पर संयुक्त कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 28/03/2024 को थाना रतनपुर में जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम नेवसा में एक व्यक्ति जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी कर भारी मात्रा में अपने घर में रखा है। तथा फर्नीचर बनाकर बिक्री करता है। कि सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे(प्रशिक्षु) के द्वारा टीम गठित कर ग्राम नेवसा में लक्ष्मी सूर्यवंशी के घर दबिश देकर रेड कार्यवाही किया जहाँ भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी व फर्नीचर को बरामद कर पुलिस टीम द्वारा वन विभाग को सुचित किया। वन विभाग द्वारा लकड़ी का जप्ती व आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरी. देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now