रतनपुर पुलिस की तत्परता से आरोपियों को बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 24/03/2024 को रतनपुर बाजार से सामान खरीदकर पैदल में अपनी सहेलियों के साथ वापस घर जा रहे थे कि उसी समय करीब 06:30 बजे शाम तुर्की तालाब रतनपुर के पास पहुंचे थे। कि पीछे से स्कूटी में गांव का रहने वाला अनिष कुमार उर्फ अंकू व सूरज भारद्वाज आये। अनिष स्कूटी में ही था व सूरज भारद्वाज प्रार्थिया के सामने आकर जबरन रास्ता रोककर बेईजत्ती करने की नीयत से बाँया हाथ को पकडकर छेडखानी करने लगा, तब प्रार्थिया के द्वारा हाथ को छुड़ाकर अपने घर तरफ भाग गई। प्रार्थिया काफी डरी सहमी हुई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भा.पु.से.(प्रशिक्षु) द्वारा टीम गठित कर आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भा.पु.से.(प्रशिक्षु), निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, उपनिरी. कमलेश बंजारे, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, विकास सेंगर, आर. दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now