पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बांदा उत्तरप्रदेश

जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी की तबीयत दिल का दौरा पड़ने से बिगड़ गई है. सूचना मिलने पर बांदा के डीएम व एसपी जेल पहुंचे. उनके निर्देश पर मुख्‍तार को आनन फानन में बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल ले जाया गया

जानकारी के अनुसार बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहीं इलाज के दौरान मुख्तार अंसरी की मौत हो गई है. हार्ट स्ट्रोक की शिकायत पर मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में मुख्तार अंसारी की हालात काफी गंभीर बताई जा रही थी और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था. इससे पहले भी इससे पहले भी मुख्तार अंसरी की तबीयत खराब हुई थी. इसे लेकर तब मुख्तार के भाई एवं गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने बताया था कि उन्हें मोहम्मदाबाद थाने से एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें बताया गया कि मुख्तार की तबीयत खराब है और उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह इस वक्त बांदा की जेल में निरुद्ध है. मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, नयी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में लगभग 60 मामले लंबित हैं.

वहीं जब बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्तार के रिश्तेदार मंसूर अंसारी ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए मुख्तार से नहीं मिलने दिया गया कि वह इसके लिए बांदा जेल अधीक्षक से अनुमति लेकर आएं. सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि 21 मार्च को बाराबंकी की अदालत में एक मामले की वर्चुअल माध्यम से सुनवाई के दिन मुख्तार के वकील ने अदालत में दरखास्त दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके मुवक्किल को जेल में ‘धीमा जहर’ दिया गया है जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है.

बताया जा रहा है की गुरुवार की रत अचानक जेल में मुख़्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने लगी जिस पर जेल प्रशासन द्वारा तत्काल उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में लाया गया जहा इलाज के दौरान मौत हो गई है. बांदा जेल में हार्ट अटैक के बाद मुख्तार को जेल से अस्पातल में भर्ती कराया गया था. जहा डाक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित किया और उनकी मौत का कारण  कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं. इसके साथ ही मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत भी बांदा के लिए रवाना हो गई हैं. वहीं अफजाल अंसारी कुछ देर पहले गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हुए हैं और हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी करने वाले वकील अजय श्रीवास्तव भी बांदा के लिए रवाना हुए है. मुख़्तार की मौत के बाद उनके परिवारजनों के साथ उनके समर्थक भी अस्पताल पहुचने लगे और उनके गृह ग्राम भी पहुचने लगे बताया जा रहा है  मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में गैंगस्टर से नेता बने के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. मुख्तार और उसके गैंग के खिलाफ नई दिल्ली, पंजाब के अलावा यूपी के मऊ, वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र, आगरा और गाजीपुर में मुकदमे दर्ज हैं.मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी. 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा, जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा. बांदा के अस्पताल में मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है. इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं. उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है. हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं. उनके मुताबिक परिवार वालों ने उन्हें जानकारी दी है कि गाजीपुर में भी घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बांदा में मुख्तार अंसारी का केस देखने वाले वकील नसीम हैदर का कहना है कि मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. उन्हें भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है. उनसे कहा गया है कि जब जरूरत होगी फोन करके बुला लिया जाएगा

मुख्तार की आखिरी रस्म के लिए जेल से लाया जाएगा बेटा अब्बास

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कई इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है. अब्बास अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मुख्तार की आखिरी रस्म के लिए लाया जाएगा.

आइये देखे मुख़्तार की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में क्या है माहोल

मुख्तार अंसारी की मौत की जानकारी मिलते ही रोने लगा बेटा अब्बास अंसारी

14 फरवरी 2023 को अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से कासगंज शिफ्ट किया गया था.मुख्तार अंसारी की मौत की जानकारी कासगंज जेल में बंद बेटे अब्बास अंसारी के बेटे को दी गई जानकारी. मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा, “आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इस बारे में पता चला, लेकिन अब पूरा देश सब जानता है,दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे इजाजत नहीं दी गई,19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दिया गया था.हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, पिता की मौत की सूचना मिलते ही अब्बास अंसारी रोने लगा. फूट-फूट कर अब्बास अंसारी रो-रो रहा है.

मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम पर क्या बोले सिबगतुल्लाह अंसारी?

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा है कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि पोस्टमॉर्टम कब होगा. हम उम्मीद कर रहे थे कि पोस्टमॉर्टम रात में ही होगा और शव हमें सुबह सौंप दिया जाएगा. सिगबतुल्ला अंसारी ने भाई मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा है कि साजिश हुई है. पोस्टमार्टम अबतक नहीं हुआ है. शव आ जाता तो शाम तक काली बारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाता. दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

उमर अंसारी ने कहा- यह मौत नहीं है, हत्या है

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने कहा है कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया और इलाज मुकम्मल नहीं दिया गया. यह मौत नहीं है, हत्या है. लीगल तरीके से जो जांच करवाने के प्रयास होंगे, वो हम करेंगे. पोस्टमार्टम के बारे में मुझे कोई ऑफिशियल जानकारी किसी की ओर से नहीं दी गई है. प्रशासन को यह मानवता दिखानी चाहिए कि उन्हें उनके अब्बा के इंतकाल के मौके पर भेजना चाहिए. समर्थकों से मेरी अपील है कि संयम बरतिए.

मुख़्तार अंसारी की मौत की खबर सुनते ही सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुखद. ईश्‍वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो. विनम्र श्रद्धांजलि.”

मुख्तार अंसारी की मौत पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद ने दुख जताया है. कांग्रेस नेता इमरान प्रताप गढ़ी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “पांच बार के विधायक रहे मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से इंतकाल की खबर अफसोसनाक है, अल्लाह उनके समर्थकों और परिवार को सब्र अता करे. इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद घर के बाहर बढ़ी समर्थकों की भीड़

मुख्तार अंसारी के निधन की सूचना पर मोहम्मदाबाद उनके पैतृक आवास फाटक पर समर्थकों और स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो रही है. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व विधायक के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ बढ़ गई थी. मुख्तार के लिए नौजवानों की भीड़ जिंदाबाद के नारे बुलंद कर रही थी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि इस शहर में फाटक का मतलब हर कोई जानता है.

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिला कप्तानों, कमिश्नरों को निर्देश जारी किए. जिले में जोन, सेक्टर स्कीम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. अहम स्थानों पर क्यूआरटी और फायर ब्रिगेड की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं. डीआईजी वाराणसी रेंज को तत्काल प्रभाव से गाजीपुर में कैंप करने के निर्देश भी दिए गए हैं. लोकल इंटेलीजेंस और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव करने और हॉट स्पॉट ,मिश्रित आबादी के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं.

मस्जिदों में हाई अलर्ट और मुस्लिम इलाकों में पैनी नजर

लखनऊ में कल जुम्मा है, जिसको लेकर प्रदेश की प्रमुख मस्जिदों में हाई अलर्ट है. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद संवेदनशील मुस्लिम इलाकों में पैनी नजर रखी जा रही है. गाजीपुर समेत पूर्वांचल के तमाम जिलों की निगरानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से होगी, रमजान के चलते धर्मस्थलों के आसपास रात में भी गश्त के निर्देश दिए गए हैं. सुबह की चेकिंग और पोस्टर पार्टी चेकिंग के निर्देश भी जारी किए गए हैं. जिले में धर्म गुरुओं, धर्मस्थलों के प्रबंधकों, पीस कमेटी से संवाद के निर्देश भी दिए गए हैं. सीनियर अफसरों को पीएसी, पैरा मिलिट्री के साथ गश्त के निर्देश जारी किए गए हैं. सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील करने और मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों, सहयोगियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.

यूपी के सभी जिलों में कल जुमे की नमाज अदा की जाएगी. रमजान के महीने में जुममे की नमाज का खास महत्व होता है. आम दिनों के मुकाबले रमजान के महीने में जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होती है. इसी वजह से मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कल पूरे यूपी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं

रामगोपाल यादव ने उठाए मुख़्तार की मौत पर सवाल

पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है. उन्होंने न्यायालय में अर्ज़ी देकर पहले ही ज़हर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी. मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित , न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में.प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों कोमुँह बंद रखने को विवश किया जा रहा है.क्या मुख़्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्ज़ी के आधार पर कोई न्यायिक जाँच के आदेश करेगी यूपी सरकार ?

पप्पू यादव ने कहा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इसका स्वतः संज्ञान लें

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इसका स्वतः संज्ञान लें! उनके दिशा-निर्देश में निष्पक्ष जांच हो. कई दिन से वह आरोप लगा रहे थे. उन्हें धीमा ज़हर दिया जा रहा है. उनके सांसद भाई ने भी यह आरोप लगाया गया था. देश की संवैधानिक व्यवस्था के लिए अमिट कलंकहै

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now