दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का किया गया खुलासा

कोरबा छत्तीसगढ

दिनांक 21.08.23 की रात्रि मे होने कि सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच कार्यवाही मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रवीन्द्र मीना (भा.पू.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका यूवराज तिवारी एवं थाना के कर्मचारियों के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जॉच किया गया। मामले के समस्त गवाहो का बयान लिया गया। जाँच के दौरान पुलिस टीम को यह पता चला कि मृतक समारू बुधवार सिंह के द्वारा घर मे दारू पीकर अपने बहु एवं नाती के साथ मारपीट व गाली गलौच हमेशा किया करता था। घटना दिनांक को भी समारू बुधवार सिंह के द्वारा दारू पीकर घर मे गाली गलौच एव बहु व चबच्चों के साथ मारपीट कर रहा था उसी दौरान विधि से संघर्षरत बालक साकिन लोटनापारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा घटना स्थान पर अपने दादा समारू बुधवार सिंह धनवार को मारपीट कर पैर से गले को दबाकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ मे अपचारी बालक द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त अपचारी बालक को विधिवत निरूद्ध कर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now