बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया जा रहा है, जिसके परिपालन में थाना कोनी की सयुक्त पुलिस टीम बनाकर थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई, मुखबिर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के दबिश देकर उपरोक्त आरोपी से जुमला 14 लीटर महुआ शराब कीमती 4200 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा- 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि संतोष पात्रे, आरक्षक प्रकाश तिवारी, राकेश साहू, चन्द्रशेखर मरकाम, महिला आरक्षक शारदा कतलम, का सराहनीय योगदान रहा।












