अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफतार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मददेनजर कानून व्यवस्था एवं अवैध कार्यों पर निगरानी रखने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह द्वारा बृहद दिशा निर्देश दिए हुए हैं। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ठाकुर निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक हरवेंद्र खुटे के साथ जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना किया गया था जिनको जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर हमराह स्टाफ मौके पर पहुचकर रेड की कार्यवाही किया गया जहां पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया नाम पुछने पर अपना नाम अमन किनार पिता भागवत किनार उम्र 25 वर्ष निवासी शैलेंद्र नगर अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टीक के बोरी को चेक करने पर देशी शराब प्लेन मदिरा 32 नग सीलबंद कीमती 2560 रूपये एवं 150 रुपए नगदी कुल कीमती 2710 रुपए बरामद हुआ । जिसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now