कोरीबांध कोटा में लूटपाट करने वाले दो आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर- प्रार्थी फगुन सिंह पोर्ते पिता जनकराम उम्र 23 साल साकिन शिवतराई थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11.03.2024 को ग्राम शिवतराई से कोटसागर मेला घूमने आए थे। कोटसागर मेला घूमकर कोरीबांध घूमने गए थे, कोरीबांध में पैदल घूम रहे थे इस दौरान एक मोटरसाइकिल में चार व्यक्ति आकर प्रार्थी और उसके साथी को रोककर 01 नग ओप्पो मोबाइल कीमती ₹13000 तथा₹2000 नगदी को लूट कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा लूट के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री रजनीश सिंह के नेतृत्व में लूट के आरोपियों की पतासाजी हेतू अलग-अलग टीम बनाकर संदिग्ध व्यक्तियों से/संदेहियो से पूछताछ दौरान ,संदेही किशन पाण्डेय एवं गोल्डी चौहान से पूछताछ करने पर अपराध कबूल कर उक्त लूट का मोबाइल पेश करने पर तथा लूट की बचा नगदी रकम ₹500 पेश करने पर वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, प्र.आर. नीलाकर सेठ, सनत पटेल, आरक्षक संजय श्याम, भोप साहू का सराहनीय योगदान है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now