रतनपुर पुलिस का अवैध शराब बेचने वाले कोचिये पर का

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर !पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर तैनात कर दिनाँक 16/03/2024 को मुखबीर सुचना पर ग्राम गिरजाबंद नवागाँव में जागेन्द्र साहू के घर रेड कार्यवाही की गई। रेड में जागेन्द्र साहू पिता ईतवारी साहू उम्र 50 वर्ष निवासी गिरजाबंद नवागाँव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के घर के बाड़ी से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 900 रूपये रखे मिली। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. दीपक मरावी, का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now