सरकण्डा पुलिस द्वारा खोपड़ी को मुक्तिधाम से लाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गई

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर! दिनांक 12/03/24 को ग्राम बिजौर में गायत्री एन्क्लेव कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में मानव खोपड़ी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के के साथ थाना सरकण्डा की टीम मौके पर पहुंची थी । वहाँ खाली पड़े एक प्लॉट पर गिट्टी के ढेर में आंशिक रूप से दबी हुई एक खोपड़ी मिली, जिसपर लंबे-काले बाल थे, जिसे सर्वप्रथम पड़ोस की एक महिला ने देखा था। इस पर तत्काल मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गयी तथा घटना के संबंध में आस-पड़ोस के लोगों, प्लॉट के मालिक के कथन लिए गए एवं CCTV फुटेज आदि का अवलोकन किया गया। FSL और डॉग टीम भी पहुँची थी ।

इस दौरान ग्राम बिजौर के ही एक व्यक्ति बिसाहू कुमार कौशिक द्वारा दिनांक 11.03.24 को अपने किसी परिचित व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मुक्तिधाम सरकण्डा गया हुआ था और वहीं से उसने यह खोपड़ी तंत्र-मंत्र पूजा करने के आशय से लाया था। इस कथन की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शियों के कथन से भी हुई है। जिसे घर नहीं ले जाकर खाली प्लॉट में छुपाकर रख रहा था परन्तु रात के समय कुत्तों के भौंकने पर उस व्यक्ति ने खोपड़ी गमछे में लपेटकर गिट्टी में आंशिक रूप से दबा दिया। प्रकरण में और जाँच की जा रही है की कोई प्रकरण में किसी भी प्रकार के अपराध का होना नही पाया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now