धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर !पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। दिनांक 13.03.2024 को वॉट्सऐप के माध्यम एक सूचना मिली कि प्रभात चौक चिगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।
उक्त सूचना से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया। उनके मार्ग दर्शन में तत्काल थाना सरकण्डा की टीम को मौके पर भेजा गया जहां आरोपी चन्द्रभान सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। चंद्रभान के कब्जे से 1 धारदार बटनची चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now