शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के उपर रतनपुर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुये नशे के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया था। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर शनिचरी चौक रतनपुर के पास नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. दीपक मरावी, संदीप जाँगड़े का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now