रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। इसी कड़ी में दिनाँक 12/03/2024 को मुखबिर सूचना पर थाना रतनपुर क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर रतनपुर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 1.ग्राम मोहदा निवासी परमेश्वर कैवर्त के घर के पीछे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये तथा ग्राम नवापारा रतनपुर निवासी आदित्य माथुर के कब्जे से 33 नग देशी प्लेन शराब कुल 5.940 लीटर कीमती 2640 रूपये को उक्त व्यक्तियों से बरामद कर उक्त शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now