पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज की अध्यक्षता में कुल 716 दोष मुक्त प्रकरणों की समीक्षा की गई

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा बिलासपुर रेंज के जिलों में दोष मुक्त प्रकरणों की समीक्षा की गई समीक्षा में बिलासपुर के 154 रायगढ़ के 91 कोरबा के 120 जांजगीर चांपा 83 मुंगेली के 51 गौरेला पेंड्रा मरवाही के 25 सारंगढ़ बिलाईगढ़ 122 शक्ति के 70 कुल 716 प्रकरणों की समीक्षा की गई इनमें सत्र प्रकरण के 104 तथा अन्य न्यायालयों के 612 प्रकरण रहे

उपरोक्त 716 प्रकरणों में पीड़ित पक्ष  द्रोही होने से कुल 135 गुढदोष के आधार पर 551 प्रकरणों में अपराधी दोष मुक्त होना पाया गया विवेचक की त्रुटि से दोष मुक्त हुए पांच प्रकरणों में बिलासपुर कोरबा मुंगेली के क्रमशः एक-एक रायगढ़ के दो प्रकरण पाए गए इससे संबंधित पुलिस अधीक्षकों को विवेचकों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए गए

पुलिस महानिरीक्षक श्री शुक्ला द्वारा पूर्व में दोष मुक्त प्रकरणों की  समीक्षा के दौरान पाए गए इंगित त्रुटियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया

उपरोक्त समीक्षा बैठक में समिति के सदस्य के रूप में श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री माखनलाल पांडे संयुक्त संचालक अभियोजन बिलासपुर तथा श्री सुरेश कुमार साहू उपसंचालक जांजगीर चंपा उपस्थित रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now