निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देसी प्लेन मदिरा रखकर बिक्री करने हेतु खड़ा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश सिंह निषाद पिता लतेल निषाद उम्र 33 साल पता ग्राम कर्रा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब कुल 6.480 लीटर जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग , दिनेश सिंह,आरक्षक सुनील सिंह ,यशपाल टंडन ,धीरेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now