मस्तूरी पुलिस द्वारा ग्राम बेलटूकरी में पुलिस जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

बिलासपुर छत्तीसगढ़

*बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह* के द्वारा आम जन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जन चौपाल लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत आज मस्तूरी थाना क्षेत्र के बेलटूकरी गाँव से शुरुवात की गई। आज दिनांक 13.01.2024 को मस्तूरी थाना के ग्राम बेलटूकरी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण) के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार की उपस्थिति में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किय गया जिसमें आम जन की समस्याएं सुनी गई , उनका त्वरित निराकरण किया गया । ग्रामीण जनो को नशाखोरी के दुष्परिणाम, नशे के विरूद्ध जागरूक कर यातायात नियमो के प्रति गंभीर होने, सामान्य कानून संबंधी तथा सायबर फ्राड के बारे में जानकारी दिया गया। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से समस्याएँ, माँगे व सूचनाएँ दी गई जिस पर त्वरित कार्यवाही की गई । अन्य विभाग से संबंधित शिकायत को समन्वय बनाकर शीघ्र निराकरण हेतु कहा गया तथा पुलिस विभाग के लिये प्राप्त इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)महोदय, थाना प्रभारी, वरिष्ठजन,मीडिया पर्सन और बेलटूकरी के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now