बिलासपुर छत्तीसगढ़
रतनपुर में दिनॉंक 12/01/2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली की खण्डोबापारा शराब भट्ठी रोड में एक व्यक्ति हाथ में बटनदार चाकू दिखाकर रास्ते में आने जाने वालों को लोगों को डरा रहा है। कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा उक्त सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, त्वरित कार्यवाही करने थाना से टीम रवाना किया। मुखबीर के बताये स्थान खण्डोबापारा शराब भट्ठी रोड के पास जाकर रेड किया जहॉं पर एक व्यक्ति हाथ में बटनदार चाकू लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस घेराबंदी कर युवक से बटनदार चाकू को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सम्मी शिकारी निवासी चंगोरी गोबरीपाट का होना बताया। उक्त व्यक्ति को बटनदार चाकू के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।










