बिलासपुर छत्तीसगढ़
जिले मे चल रहे निजात अभियान को मददेनजर रखते हुये थाना चकरभाठा को दिनांक 11012024 को मुखबिर से सूचना मिला कि संदीप भारद्वाज नाम का व्यक्ति अपने घर के सामने कोठार मे भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब छिपा कर रखा है एवं बिक्री कर रहा है कि सूचना मिलने पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह ए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री कृष्ण कुमार पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी श्री अभय सिंह बैस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर ग्राम कनेरी पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहा संदीप भारद्वाज अपने घर के सामने कोठार मे प्लास्टिक के बोरी मे प्लास्टिक के पालोथिन मे अलग अलग बंधा 70 लीटर कच्ची महुआ शराब कीतमी 7000 रुपये को बरामद किया गया एवं आरोपी के कब्जे से 2770 रुपये जप्त किया गया आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त शराब को रखना व बिक्री करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया । उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अभय सिंह बैस , प्र.आर कन्हैया अंचल , आर सतीश यादव , मिथलेश साहू का विशेष योगदान रहा











