निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गाजा बिकी करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये ग्राम परसाही हाइवे जाने वाले रास्ता में खड़ा है, उक्त सूचना से अति. अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रामकुमार सूर्यवंशी निवासी परसाही डबरीपारा का बताया जिसका तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरा के भीतर मादक पदार्थ गांजा करीब 2 कि.ग्रा. किमती 20000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now