रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर एवं प्रषि.उपुअ. रोशन आहुजा के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम रानीगॉंव में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनॉंक 11/01/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम रानीगॉंव के देवी यादव अपने घर के ऑगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिये रखा है। कि मुखबीर      की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के जाकर ग्राम रानीगॉव के देवी यादव के घर को घेराबंदी कर उसके घर के ऑगन से 10 लीटर क्षमता एक प्लास्टिक के सफेद जरीकेन में कुल 06 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 1200 रूपये को बरामद किया गया जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब रखने से आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now