निजात अभियान के तहत अवैध शराब के विरूद्ध सीपत पुलिस की कार्यवाही ।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण : मामला  इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह(भापुसे) जिला बिलासपुर द्वारा निजात अभियान के तहत क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थो का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्की/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रहा गया था जो दिनॉक 11.01.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जॉजी में शिवा वर्मा एवं ग्राम खैरा में सरोजनी केंवट अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय को देने पश्चात मार्ग दर्शन प्राप्त कर मुखबीर के बताये गये स्थान ग्राम जॉजी शिवा वर्मा के मकान एवं ग्राम खैरा के सरोजनी केंवट के मकान में जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी शिवा वर्मा पिता जीवन लाल उम्र 22 साल निवासी जॉजी थाना सीपत, जिला – बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा एवं बाटल में भरा कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700 रूपये एवं आरोपीया सरोजनी केंवट के कब्जे से 04 लीटर महुआ शराब किमती 400रू को विधिवत आरोपीयो के कब्जे से जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी शिवा वर्मा को आज दिनाँक 12.01.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. नरेश कुमार चौहान के साथ अभय सत्यार्थी प्र.आर. गंगाधर कंवर आरक्षक मुकेश सूर्यवंशी, प्रदीप सोनी,दिनेश कार्स ,धीरज कश्यप, ज्ञानेश्वर यादव, विनोद केवट, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, महिला आरक्षक क्रांति मरकाम का सराहनीय योगदान रहा

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now