सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा लगातार जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर पेट्रोलिंग कर शराब सेवन करने वालों की धरपकड़ करने का अभियान चलाया गया । जो मुखबिर सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों से सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए जाने पर पांच आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर , प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह ,आर. अशोक चंद्राकर लक्ष्मी कश्यप , धीरेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now