पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा- निर्देशों के अनुसार यातायात के अधिकारियो,कर्मचारियो को दिया गया “प्रशिक्षण” एवं

बिलासपुर छत्तीसगढ़

*बिलासपुर नेहरू चौक में 03 जनवरी की दोपहर एंबुलेंस से घटित सड़क दुर्घटना के परिपेक्ष में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा- निर्देशों के अनुसार ऐसे अवसरों पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के चौक से सुरक्षित पास कराने हेतु,विशेष दिशा निर्देश सभी कर्मचारियों को दिए गए।*

*इसके साथ ही दिनांक 9.1.2024 को जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शहरी यातायात अंतर्गत लेफ्ट फ्री (बाए से बाए जाने वाला मार्ग ) रेड सिग्नल के समय खाली रखे, ताकि लेफ्ट की ओर जाने वाले वाहन बिना व्यवधान के आसानी से निकल सके तथा चौक-चौराहो में ऑटो एवं बसो के द्वारा अवस्था फैलाए जाने पर कार्यवाही तथा वाहनों के सिग्नल में रुकते समय ज़ेबरा क्रॉसिंग, स्टाफ लाइन पार ना करें जिसका सत प्रतिशत पालन हो के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।*

*प्रशिक्षण के क्रम में ही आज महामाया चौक से नेहरू चौक एवं मंदिर चौक तक, एंबुलेंस के सकुशल संचालन के संबंध में “मॉक ड्रिल” किया गया तकि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस वाहन को सकुशल आगे भेजी जा कर व संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।*

*इस बाबत अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रैफिक डी0 एस0 पी0 संजय साहू व जिला रोड सेफ्टी सेल के मास्टर ट्रेनर सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में यातायात अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now