बिलासपुर छत्तीसगढ़
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि देवरी खुर्द पारिजात स्कूल के पास बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतू ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर

घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश सोनी पिता काशी प्रसाद सोनी उम्र 34 साल पता रानीझाप काली मंदिर के पास थाना गौरेला जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही हाल मुकाम देवरी खुर्द अटल आवास थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से 6.320 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू प्रधान आरक्षक किशन लाल आरक्षक उदय पाटले,दुष्यंत कुमार ,गुना लाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।











