कोटा पुलिस की तत्परता से 01 नाबालिक लडकी को रायपुर से किया गया बरामद

  1.  बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

🔶 *नाबालिक लड़की को किया गया परिजनों के सुपुर्द*

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक को एक साल से लापता अपहृत बालिका को किया गया रायपुर से बरामद

01.दिनांक 27.11.2022 को प्रार्थी थाना कोटा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 साल 04 माह दिनांक 21.11.2022 के दोपहर 13.00 बजे घर में बिना बताएं कहीं चली गई है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान लगातार अपहृत बालिका की पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक को सूचना मिला की उक्त नाबालिक बालिका रायपुर में है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर दिनांक 11.12.2023 को उक्त नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। नाबालिक लड़की से पूछताछ करने पर घर वाले से नाराज होकर रायपुर चली जाना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, स.उ.नि. राजकुमार प्रसाद, आरक्षक संजय कश्यप, म.आर. योगिता केंवट का सराहनीय योगदान रहा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now