कोटा पुलिस ने 02 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद गुमशुदा को बरामद कर किया उसके पति को सुपुर्द गुमशुदा अपने शराबी पति से तंग आकर अपने दादी के यहां रहना बतायी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

कोटा:-  पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों को त्वरित पतासाजी कर उसके परिजनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की

पतासाजी की जा रही है। कि प्रार्थी मनीष कुमार वारे साकिन खुरदुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी साकिन खुरदुर दिनांक 20.09.2021 के रात्रि करीबन 08.00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी कि आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 21.09.2021 को गुम इंसान क्रमांक 109/21 कायम कर पतासाजी में लिया गया। पता तलाश दौरान 2 साल बाद आज दिनांक 05.12.2023 को महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी अपने दादी यहां है। सूचना पर तत्काल तस्दीक कर थाना लाकर गुमशुदा महिला से पूछताछ करने पर बतायी कि मेरा पति शराब पीकर आए दिन गाली गलौज करता रहता है जिससे मैं परेशान होकर अपने दादी यहां चली गई थी बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर गुमशुदा के पति के द्वारा शराब न पीने के बात कहने पर गुमशुदा द्वारा पति के साथ रहने की मंशा पर पति मनीष कुमार वारे को सुपुर्द किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now