भाजपा जिला कोरबा के नवनिर्वाचित विधायक लखन लाल देवांगन एवं प्रेमचंद पटेल का स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा

कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा विधानसभा क्रमांक-21 के नवनिर्वाचित विधायक लखन लाल देवांगन ने तीन कार्यकाल के विधायक एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को हराया और वहीं कटघोरा विधानसभा क्रमांक- 22 के नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर को हराते हुए प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराया, कोरबा जिला के दो विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और प्रेमचंद पटेल ने हुए प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराया और कोरबा जिले की दो सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया,
दोनों विधानसभा में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा दोनों नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया, इस दौरान काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहे, और उन्होंने तिलक लगाकर दोनों विधायकों का स्वागत और सम्मान किया, इस दौरान दोनों विधायकों ने पत्रकार वार्ता में कोरबा और कटघोरा दोनों विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया,

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने कहा कि भाजपा के दो विधायक चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं इसका श्रेय कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों को है।

इसके बाद कोरबा विधानसभा क्रमांक-21 के नवनिर्वाचित विधायक लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए  दोहराया कि चुनाव में जीत दर्ज हो चुकी है। अब उनका पूरा ध्यान शहर के विकास के लिए लगेगा, घोषणा पत्र में जा वायदे किए गए हैं उसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मसलन राखड़, जाम की स्थिति, सड़को का निर्माण पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता ने धन बल को परास्त करते हुए जनबल का सहयोग किया। इसी तरह कांगे्रसियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की ओर जनता ने  ध्यान नहीं दिया, इस वजह से विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र से उन्हें भरपूर समर्थन मिला जिसके लिए सभी का आभार है।
मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय हाईकमान द्वारा किया जाएगा। इसके पूर्व में कभी भी मेरे द्वारा किसी भी पद की मांग नहीं की गई। पार्टी ने खुद ही उन्हें महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है। इस बार भी कुछ इसी तरह के महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है।

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कटघोरा विधायक विधायक प्रेमचंद पटेल ने ने पत्रकारों से  चर्चा के दौरान कहा की कटघोरा की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर जिताया है और वह जनता के सभी समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके लिए एक समान है चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल के क्यों ना हो,उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मुझे साथ दिया है और क्षेत्र की जनता ने विश्वास कर चुना है और अपने सेवा का अवसर प्रदान किया है इस वजह से किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास की गंगा बहा देगी और विकास कार्य की यह गाथा बगैर भेदभाव के लिखी जाएगी कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी कटघोरा क्षेत्र की जनता जर्नादन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कटघोरा शहर में काफी मात्रा में जमीन का अधिग्रहण हुआ है। इसे लेकर आगामी दिनों तोड़-फोड़ का अभियान चलाया जाएगा। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों एवं भ्रष्टाचारियों बख्शा नहीं जाएगा, इसी तरह क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के त्वरित निर्माण के लिए एसईसीएल के अधिकारियों से मुलाकात कर कार्य योजना बनायी जाएगी।

कटघोरा को जिला बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में कटघोरा को जिला बनाने की बात कही गई है और इसके लिए वह अथक प्रयास करते रहेंगे, कटघोरा को जिला बनाने की दिशा में पूरजोर प्रयास होगा

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, हितानंद अग्रवाल, नरेन्द्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now