नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.08.23 को नाबालिग के पिता द्वारा थाना तोरवा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 412 / 2023 धारा 363 भादवि कायम किया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार को दी गई थी जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में अपहृत नाबालिग एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी जो नाबालिग को दिनांक 01.12.2023 को कटनी रेल्वे स्टेशन से आरोपी जसबीर , हरदीप सिंह परवीर के कब्जे से बरामद किया गया जो प्रकरण की विवेचना में नाबालिग के कथन में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ परवीर के द्वारा नाबालिग को बहलाफुसला कर एवं रेलवे स्टेशन में कुछ नशे की गोली खिलाअपहरण कर बलात्कार करने की पुष्टि होने पर आरोपी जसबीर सिंह उर्फ परवीर को गिरफतार किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, उनि. दिनेश पुरैना, आरक्षक अजय शर्मा, म.आर. गोपालिनी साहू का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now