कोरबा छत्तीसगढ
*कोरबा* :- शासकीय नवीन महाविद्यालय बांकी मोंगरा में दिनाँक 01-12-2023 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम शासकीय नवीन महाविद्यालय बांकी मोंगरा के प्राचार्य डॉक्टर पुष्पराज लाजरस के मार्गदर्शन में आयोजित

किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित रेड रिबन क्लब प्रभारी रविंद्र कुमार पैकरा ने रेड रिबन क्लब के उद्देश्यों एवं एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक कुमार श्रीवास (सहायक प्राध्यापक ) के द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की लोगों में एचआईवी ऐड्स के प्रति जागरूकता एवं सावधानी ही एड्स से बचाव का एकमात्र उपचार है ।वंही कार्यक्रम में उपस्थित एन. एस. एस. प्रभारी रघुराज सिंह तंवर (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य) ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की इस असाध्य बीमारी से बचाव के लिए केवल जानकारी रखना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि लोगों को एच आई वी संक्रमण के प्रति निरंतर जागरूक रहने की जरूरत है साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित प्राणी शास्त्र की व्याख्याता कंचन बंजारे के द्वारा एचआईवी एड्स से संबंधित समस्त जानकारी काफी विस्तार पूर्वक समझाया गया जैसे एचआईवी एड्स क्या है ?किन कारणों से एचआईवी संक्रमण होता है ?इसके रोकथाम के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं ?एचआईवी एड्स से पीड़ित व्यक्ति में क्या क्या लक्षण दिखाई देते हैं? आदि।

कार्यक्रम में उपस्थित भुवनेश्वर सिंह कंवर(सहायक प्राध्यापक भूगोल) एवं यूथ रेड क्रॉस प्रभारी विजय कुमार लहरे (सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र)ने एचआईवी एड्स से संबंधित शासन द्वारा दी जाने वाली समस्त सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क चिकित्सा सेवाएं आदि। इस कार्यक्रम में एचआईवी एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,यूथ रेड क्रॉस तथा समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई । इसके साथ ही कार्यक्रम में रंगोली ,निबंध, पोस्टर ,भाषण , नाटक एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी रघुराज सिंह तवर (सहायक प्राध्यापक) , अशोक कुमार श्रीवास सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी भाषा , राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं रेड रिबन क्लब के सदस्य छात्र छात्राओं ने अमूल्य योगदान दिया। साथ ही महाविद्यालय के समस्त स्टाफ जिनमें भुवनेश्वर कंवर वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक भूगोल , विजय लहरे वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र, पुरुषोत्तम सिंह कंवर सहायक प्राध्यापक हिंदी , अखिलेश कुमार उइके( सहायक प्राध्यापक) , गुलाब सिंह कंवर (सहायक प्राध्यापक),अमन कुमार गुरुद्वान (अतिथि व्याख्याता), लकेश्वरी केवट (व्याख्याता भौतिक विज्ञान) कंचन बंजारे (व्याख्याता प्राणीशास्त्र ) सतरूपा गोंड (व्याख्याता वनस्पति विज्ञान) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा रेड रिबन क्लब के सदस्य छात्र-छात्राओं जिनमें सुशांत ,सुशांत मांझी ,निखिल कश्यप, प्रभात , पूजा पटेल,सोनी शारदा ,दीपा दास ,कुसुम , संजना , प्रीति ,सोनल, प्रियांशु , खुशबू, उमाकांत, अनुपमा, निशा, पूजा यादव, दिव्या, विनयप्रताप, गीतांजलि, ममता, आयुष,ने सराहनीय योगदान दिया। महाविद्यालय की छात्राओं (दीपा दास, अनुपमा, गीतांजलि ,सोनल, कुसुम, सोनी, खुशबू) ने एचआईवी ,एड्स जागरुकता के संबंध में एक सुंदर नाटक का मंचन किया जिन्हे महाविद्यालय की ओर से पुरष्कृत किया गया।रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी गणित तृतीय वर्ष की छात्रा संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अनुपमा ने द्वितीय स्थान एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा शारदा ने प्रथम स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रियांशु द्वितीय स्थान और बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रभात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निबंध प्रतियोगिता में बी ए . द्वितीय वर्ष के छात्र सुशांत मांझी ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा ने द्वितीय स्थान, एवं बीए प्रथम की छात्रा ममता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी

द्वितीय वर्ष के छात्र प्रभात चौहान ने प्रथम स्थान एवं बी. ए.द्वितीय वर्ष के छात्र सुशांत मांझी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में बीएससी दितीय वर्ष के छात्र प्रभात चौहान ने प्रथम स्थान , बीए प्रथम की छात्रा ममता यादव ने न द्वितीय स्थान और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रभात एवं विनयप्रताप के ग्रुप ने प्रथम स्थान एवं सुशांत मांझी और पूजा के ग्रुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
उक्त कार्यक्रम के सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।












