बिलासपुर छत्तीसगढ़
*विवरण* :- पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘ *‘निजात अभियान‘‘* चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर अर्चना झा
एवं डी.एस.पी. श्री उदयन बेहार सर के निर्देशन में उप निरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में मल्हार पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर मल्हार पुलिस टीम द्वारा मल्हार तालाब के पास आरोपी के द्वारा बिक्री हेतु 29 पौवा देशी प्लेन शराब अवैध रूप रखे जप्त किया गया है* आरोपी के विरूद्ध *आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*सराहनीय भूमिका* उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक , ओमप्रकाश कुर्रे, आरक्षक छत्रपाल डहरिया,अजय मधुकर, का विशेष योगदान रहा।











