कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को स्व. बिसाहूदास महंत महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक परेशानियों को समझने और समय रहते मदद लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पदमाकर शिंदे एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य के निर्देशन में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन तथा कठिन परिस्थितियों से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई।







