ब्रेकिंग न्यूज़: मोहनपुर बस स्टॉप के पास भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत

कोरबा छत्तीसगढ़

कटघोरा। कटघोरा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनपुर बस स्टॉप के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान और उनके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now