पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अभियंता ने रोपा साल वृक्ष का पौधा

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 05 जून 2026- हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि आज पेड़-पौधे हैं तो कल हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

शुक्रवार को आवासीय परिसर स्थित सेंट्रल गार्डन में मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह ने साल वृक्ष का पौधा रोपित किया। उद्यान परिसर में साल, नीम, फलदार पौधे एवं स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, एके. शाह, आरके. पांडे, पीके. जोशी, केएनबी. राव, एसके नायर एवं एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह ने सदस्याओं के साथ पौधे रोपित किए।

 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम -‘‘ प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें’’ है। कार्यक्रम में रायपुर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सीएंडआरए) विनय पांडेय की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने मिलकर पेड़ लगाए और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now