तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज

कोरबा छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 29 मई को प्रातः 10 बजे पोंडीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम तुमान एवं पाली क्रे ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 02 जून को विकासखंड करतला के ग्राम कोटमेर, 03 जून को कोरबाा के ग्राम बरपाली, 04 जून को करतला के ग्राम सुखरीकला एवं पाली के ग्राम मुड़ापार और 05 जून को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के ग्राम चिर्रा तथा कटघोरा के ग्राम खैरभवना में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now