राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने प्राप्त किया प्रथम स्थान 

कोरबा छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के कुशल नेतृत्व में कोरबा जिले ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न सूचकांकों में उतकृष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत् मॉनिटरिंग, टीम भावना, समर्पण, एवं स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है ये स्वाथ्य विभाग कोरबा के लिए गौरव की बात है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रगति लाने प्राथमिकता के आधार पर कुछ मुख्य सूचकांको को मुख्यमंत्री अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शामिल किया गया है साथ ही भारत सरकार द्वारा एनएचएम अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु आउटपुट इंडिकेटर्स तैयार किया गया है। उक्त दोनों महत्वपूर्ण सूचकांकों को शामिल करते हुए जिलों का स्वास्थ्य स्कोर कार्ड तैयार किया गया। 50 बिन्दुओं के स्कोर कार्ड के आधार पर ग्रेडिग निर्धारित किया गया है जैसे ग्रीन कलर (एचीवर्स) इसमें 09 जिलों को शामिल किया गया है, ऑरेन्ज कलर (परफार्मर्स) में 08 जिलों , यलो कलर (एस्पिरेंट्स) में 08 जिलों ,रेड कलर (स्लो मूवर्स ) में 09 जिलों को शामिल किया गया है जिसमें ग्रीन कलर (एचीवर्स) की रैंकिग में कोरबा जिला प्रथम स्थान पर है । जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों – जैसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम , राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम(एनटीईपी), राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम(एनवीबीडीसीपी), राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्यकार्यक्रम(एनएमएचपी),कैंसर, मधुमेह,हृदय रोग, और स्ट्रोक की रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिकल सेल रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा डायलिसिस सेवाएं कार्यक्रमों में बेहतर कार्य किया गया । ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए गए, विभाग द्वारा नियमित समीक्षा, जनजागरूकता अभियान एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहूँचाया गया जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है।

उन्होने कहा कि इस उपलब्धि में समस्त कार्यक्रम नोडल अधिकारियों खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सेक्टर चिकित्सा अधिकारीयों] शहरी कार्यक्रम प्रबधक ,समस्त कार्यक्रम सलाहकारों, जिला लेखा प्रबंधक,समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक ,समस्त सुपरवाईजर्स , समस्त सीएचओ, समस्त आरएचओ, समस्त पैरामेडिकल स्टाफ, समस्त पीएडीए तथा समस्त मितानिन तथा वे सभी जिन्होने प्रत्यक्ष एव अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

कलेक्टर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस सफलता पर समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहे कि भविष्य में भी जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने हेतु प्रतिबद्धता रखें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now