भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर कोरबा में हर्ष , उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने झालमुड़ी और मिठाई बांटकर मनाया जीत का जश्न     

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा | पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद जिले में उत्साह का माहौल है।

कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी सहित भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टीपी नगर चौक में पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान आम नागरिकों के बीच मिठाई एवं झालमुड़ी वितरित कर खुशी साझा की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा को मिले ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं प्रचंड जनादेश केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। जनता ने तुष्टिकरण एवं नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकसित भारत के संकल्प पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।

 

यह गौरवपूर्ण परिणाम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प की विजय के साथ ही माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, सशक्त संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री अमित टमकोरिया, श्री परविंदर सिंह, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री मोंटी पटेल, श्री अखिलेश पांडे, श्री लक्ष्मीकांत जोशी, श्रीमती कविता सोनी के साथ-साथ अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now