कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा:- नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का रामपुर विधानसभा में जीत उपरांत प्रथम आगमन दिनांक 20/06/2024 दिन गुरुवार को उरगा (सलीहाभाठा) सुबह समय 11 बजे सम्मेलाल जगत पूर्व सरपंच के निवास में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे तत्पश्चात दोपहर 12 बजे भैसमा में स्वर्गीय पितांबर सिंह कंवर के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे तत्पश्चात दोपहर 01 बजे नोनबिर्रा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे तत्पश्चात दोपहर 03 बजे ग्राम घिनारा में पूर्व सरपंच जीवित लाल राठिया जी के निवास में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया कोरबा जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलत राम राठिया, बरपली ब्लॉक की अध्यक्ष श्रीमती हर कुमारी बिंझवार, युवा कांग्रेस रामपुर विधानसभा के अध्यक्ष शिवम राय, कांग्रेस समर्पित पंचायत प्रतिनिधिगण एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
दिनांक 21 जून दिन शुक्रवार को टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 10 बजे कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड, जोन एवं बुथ कमेटी के पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर आभार व्यक्त करेंगे।