ज़िला पुलिस बिलासपुर द्वारा विवेचना को बेहतर करने हेतु फ़िंगरप्रिंट का दिया गया प्रशिक्षण*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह आईपीएस के निर्देशन में बिलासपुर ज़िला के पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक, प्रधान आरक्षकों को अपराध विवेचना में फिंगरप्रिंट के मध्यम से बेहतर बनाने हेतु पुलिस लाइन बिलासपुर में प्रशिक्षण आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में सभी थाना से 1-1 आरक्षक और प्रधान आरक्षक को फ़िंगरप्रिंट एक्सपर्ट निरीक्षक विद्या जौहर आरक्षक सुबोध सग्गर और लोकेश्वरी द्वारा फिंगरप्रिंट की बारीकियों से अपराध विवेचना में उपयोग कर अपराधियों की पहचान और सभी प्रकार के अपराधों में अपराधियों तक आसानी से पहुँच कर अपनी गिरफ़्त में ला कर आपराधियों को कटघरे में पहुँचाया जा सकेगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now