कोरबा छत्तीसगढ़
सफलता की कहानी यह कहानी है श्री सुंदरलाल की जो ग्राम मड़वारानी, जर्वे, तहसील करतला जिला कोरबा क निवासी हैं। ये मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। उन्हें पैसो की तंगी हमेशा बनी रहती थी , बचत तो होती ही नहीं थी बड़ी मुश्किल से गुजारा होता था। मजदूरी करते करते हमेशा थक जाया करते थे, हमेशा उनको सांस लेने में तकलीफ होती थी । कई जगह इलाज करवा कर थक गए थे। अचानक उनकी तबियत बहुत खराब हुई उन्हें कृष्णा हॉस्पीटल कोरबा में उपचार हेतु भर्ती किया गया। डॉक्टर के द्वारा जॉंच के उपरान्त बताया गया कि उनके फेफडे में मवाद भर गया है। वे तथा उनके परिजन परेशान हो गए कि इतने बड़े अस्पताल में उपचार कराना बहुत खर्चीला होगा शायद हम उपचार न करा सकें।
उन्हें बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 70 साल एवं 70 वर्ष के अधिक उम्र के सभी वयोवृद्ध नागरिकों का आयुष्मान वयवंदना कार्ड(PPFYD8G13) द्वारा रूपये 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार कराया जा सकता है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उनका उपचार कृष्णा उपचार के लिए रूपये 1,27,930 स्वीकृत हुए। सभी उपचार निःशुल्क हुआ उनके जेब से एक भी रूपया नहीं लगा। उपचार के बाद श्री शंकर लाल पूरी तरह स्वस्थ हैं और फिर से मजदूरी करने जा रहे है।
श्री शंकर लाल ने कहा कि मेरा उपचार सरकार की आयुष्मान वयवंदना कार्ड से निःशुल्क प्राप्त हुआ । मैं सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ । अगर मुझे इस योजना के बारे में बताया नहीं जाता तो मैं अपनी बिमारी से निजात नहीं पाता। आज मैं पूरी तरह स्वस्थ हॅू।









