कोरबा में “आदि कर्मयोगी अभियान” का शुभारंभ, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा, 03 सितम्बर 2025।
जिला स्तरीय “आदि कर्मयोगी अभियान” के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज कलेक्टोरेट ऑडिटोरियम कोरबा में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय डॉ. पवन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। यह प्रशिक्षण 03 से 05 सितम्बर तक आयोजित होगा, जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि आगे ग्राम स्तर पर प्रभावी प्रशिक्षण दिया जा सके।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 02 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” की शुरूआत की गई है, जिसका उद्देश्य जनजातीय अंचलों में उत्तरदायी शासन, सेवा समर्पण और शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

कोरबा जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक विशेष सेवा अभियान संचालित होगा। इस दौरान जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उपाय किए जाएंगे। जिले के 05 विकासखण्ड—कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली एवं पोंड़ी उपरोड़ा के 479 आदिवासी बाहुल्य ग्राम इस अभियान में शामिल हैं।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का कैडर तैयार किया जाएगा तथा प्रत्येक ग्राम में 20-20 वॉलेंटियर्स सक्रिय रहेंगे। यह वॉलेंटियर्स ग्राम विकास योजनाओं के निर्माण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री मयूर गुप्ता, रीजनल मैनेजर, ट्राईफेड (जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now