कोरबा छत्तीसगढ़
By prdeep misra 76479 817 11,9303948009
कोरबा, 3 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज जिला कोरबा की महिला इकाई द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर हरियाली तीज उत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ बुधवारी स्थित सामाजिक भवन में मनाया गया। इस भव्य आयोजन की अगुवाई महिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम कैवर्त ने की, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम एक सांस्कृतिक संगम का रूप ले सका।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्यों श्री भुवनलाल कैवर्त, श्रीमती भुखिनक कैवर्त एवं श्रीमती सावित्री कटकवार के साथ पूजा-अर्चना से की गई। महिला संगठन की समस्त मातृशक्ति ने शिव-पार्वती की आराधना कर पर्व की महत्ता को आत्मसात किया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम कैवर्त ने हरियाली तीज के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यह पर्व शिव भक्ति, प्रकृति प्रेम और स्त्री शक्ति के उत्सव का प्रतीक है।”

महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से आकर्षक झूले लगाए गए थे, जिनमें झूलने के साथ-साथ प्रतिभागियों ने फोटो सेशन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर महिलाओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विभिन्न रोचक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को समिति की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सभी महिला प्रतिभागियों को श्रृंगार सामग्री किट एवं बच्चों को पेंसिल किट भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमृता निषाद एवं श्रीमती ममता कटकवार ने अत्यंत ही प्रभावशाली और सरस शैली में किया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय बना रहा। कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष श्री ललित कैवर्त द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और महिला संगठन के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर महिला संगठन की प्रमुख सदस्याएं – श्रीमती अमृता निषाद, लता केवट, प्रेरणा कैवर्त, ममता कटकवार, रेनू कैवर्त, सविता केवट, मीना कैवर्त, संतोषी कैवर्त, मंजुला कैवर्त, सीता केवट, माधुरी कैवर्त, प्रिया निषाद, रूपा केवट, प्रमिला निषाद (दर्री इकाई), अहिल्या निषाद, उर्मिला निषाद (मुंडापार इकाई), चंद्रिका कैवर्त, शशि कैवर्त (तिलकेजा), सविता केवट, प्रतिमा कैवर्त, रंजीता केवट, दुर्गा केवट, प्रीति निषाद, दयामणि निषाद आदि बहनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पुरुष वर्ग से पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ कैवर्त, पूर्व अध्यक्ष अजित कैवर्त, पूर्व महासचिव रामकुमार निषाद, महासचिव किशन केवट, कोषाध्यक्ष संतोष केवट, अंकेक्षक रजनीश निषाद, सेवक राम कैवर्त, बलराम कैवर्त, प्रकाश केवट, भवानी प्रसाद कैवर्त, नारायण कैवर्त, देबनाथ केवट, बिहारी लाल कैवर्त, रामदयाल निषाद, रामभरोस केवट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में महिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम कैवर्त ने सभी स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्तियों, युवा साथियों एवं समाज के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “यह उत्सव समाज की एकता, संस्कृति और सहभागिता का जीवंत उदाहरण है।”












