कोरबा छत्तीसगढ़
दिनांक: 16 जुलाई 2025
कोरबा ज़िले के स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगरी में आज प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की भावना को केंद्र में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा शिक्षा के प्रति उनमें उत्साह और प्रेरणा जगाना था।
इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष माननीय डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, स्थाई शिक्षा समिति श्री मुकेश निकिता जायसवाल, तथा क्षेत्र क्रमांक-05 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री रवि रजक गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए। अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक कर, मिठाई खिलाकर एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री ए. के. पाटले द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की संक्षिप्त प्रस्तुति के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में श्री रवि बघेल ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय में आहाता निर्माण के लिए निजी निधि से राशि देने की घोषणा भी की।
श्री मुकेश निकिता जायसवाल ने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट अंक लाकर आगे चलकर नीर-जेई कोचिंग जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने अपने सारगर्भित संबोधन में विद्यालय में साइकिल स्टैंड तथा शौचालय निर्माण की घोषणा कर सभी उपस्थितों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कृपण कुमार सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री कमल किशोर, विधायक प्रतिनिधि मनबोध महत, सरपंच इंद्रपाल कंवर,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिवान श्रीवास, वरिष्ठ व्याख्याता श्री अशोक रावटे, अनिल पटमासे, श्रीमती नीतू बजारे, रामरक्षित तिवारी, श्रीमती मीरा एक्का सुरजीत टंडन, राजेन्द्र राठौर, संतोष कंवर, अर्जुन कंवर , छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्री रावटे द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम “अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री मुकेश निकिता जायसवाल, रवि रजक, कमल बेलदार द्वारा प्रतीकात्मक रूप से एक पौधा रोपण किया गया जिससे पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का संदेश भी प्रसारित हुआ |












