कोरबा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ जनवार्ता ग्राम पंचायत जवाली में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के नागरिकों समेत जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती फूलबाई कंवर ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल संविधान निर्माता के रूप में देश को दिशा दी, बल्कि समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी हमें समानता, न्याय और बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद सिंह कंवर, पूर्व पार्षद देवेंद्र देवांगन,उप कार्यपालिकअधिकारी खगेश निर्मलकर जनपद सदस्य कमल बेलदार,सरवन सिंग तंवर तथा सरपंच दिलेश कंवर एवंमनमोहन चंद्रा दामोदर राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम में कौशल जनार्दन, दीपक पटेल, वीरेंद्र नामदेव, एवं , मनबोध दास, सुकून जनार्दन, करुण , जूली चौहान, ईश्वर बघेल,गणेश सूर्यवंशी राजकुमार यादव हेम लाल पटेल प्रेम कँवर अंत रामहरीश कश्यप सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने ग्रामवासियों में सामाजिक समरसता और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।











