कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा, छत्तीसगढ़ – पीरामल फाउंडेशन की टीम ने आकांक्षी जिला कोरबा में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए एक उत्कृष्ट पहल की है।
चार ब्लॉकों के अंतर्गत चयनित 40 पंचायतों में शिक्षा के क्षेत्र में समुदाय की भागीदारी को सशक्त करने के मद्देनजर, फाउंडेशन ने समुदाय-आधारित “मोहल्ला क्लास” कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत, स्थानीय युवाओं को वालंटियर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जो अपने-अपने मोहल्लों में बच्चों को प्रतिदिन दो घंटे की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

अब तक, 25 ग्राम पंचायतों में 30 मोहल्ला क्लासेस संचालित हो रही हैं, जिनमें कुल 736 बच्चे नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन कक्षाओं में पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया गया है, जिससे बच्चों में सीखने की रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है।
इस पहल में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले वालंटियर्स में कोरबा ब्लॉक से भुवनेश्वरी, त्रिविता राठिया, शीतल राठिया, निर्जला, अंशु कंवर, मुस्कान चौहान, बिंदिया, अंजू, विमला, निशा यादव, आरती और निशा शामिल हैं। करतला ब्लॉक में संतोषी कांवर, नेहा खूंटे, प्रिया, कल्याणी, लक्की महंत, महिमा, प्रेमलता, ज्योति पटेल, गुनगुन श्रीवास, रानीवंती राजवाड़े, भूमिक राजवाड़े, शकुंतला सारथी और प्रियंका सारथी जुड़े हैं। कटघोरा ब्लाक से मनीषा महंत, संगीता, खुशबू राज, संगीता राज, रागिनी कंवर, अनुसुइया मरावी जुड़े हुए हैं। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक से सुहानी, रागिनी, ज्योति, ममता, सुमन, श्रद्धा, उर्मिला कंवर, सूरज और अंजू जुड़े हुए हैं।
ये सभी स्थानीय युवा न केवल बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ा रहे हैं बल्कि अपने समुदाय में जागरूकता भी फैला रहे हैं।










