धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 3 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 11.06.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर, अम्बा पार्क, चिगराजपारा में 2-3 लडके अपने पास धारदार चाकू एवम गुप्ती रखे हैं, और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं. उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री नीरज चंद्राकर एवं सी. एस.पी. (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम तत्काल मौके पर भेजा गया, जहां अम्बा पार्क के पास आरोपी पूरन नेताम उर्फ बड़ा क्राईम को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। इसी प्रकार गणेश चौक चिंगराजपारा में *आरोपी विकास पाण्डेय* के कब्जे से धारदार गुप्ती एवं *आरोपी सुमित पाण्डेय उर्फ से‌ठी* के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now