खनिज विभाग की निष्क्रियता से, हाथी ने उठाया बीड़ा, रेत चोर ट्रैक्टर छोड़ कर भागे,

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा:- कोरबा में रेत का अवैध उत्खनन आम बात  हो गई है  कोरबा,बाल्को,कुसमुंडा,बलगी व आसपास के वनांचल क्षेत्र में बह रहे नालों और नदियों का सीना चीरकर हो रहा रेत का अवैध उत्खनन है वनांचलों के रेत भंडारण में अवैध रेत का कारोबार भी हो रहा संचालित है

वनांचल के ग्रामीण एवं स्थानीय ट्रैक्टर चालकों से कम दर पर रेत निकलवा कर मंगवाया जाता है और भंडारण स्थान पर इकट्ठा कर उसे अच्छे खासे दर में बेचा जाता है खनिज विभाग द्वारा उन छोटे-मोटे ट्रक- ट्रैक्टर चालकों पर कार्यवाही की जाती है परंतु इन स्थानीय लोगों के का शोषण भंडारण करने वालों के साथ-साथ  खनिज विभाग भी कार्यवाही कार्यवाही का दिखावा करता है

ट्रैक्टर से रेत  चोरी करने वाले को दौड़ाया जंगली हाथी ने

खनिज विभाग की इस प्रकार की निष्क्रियता देखते हुए अब जंगल के जानवरों ने भी रेत चोरों पर नकेल कसने का काम शुरू कर दिया है ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना कोरबा जिले में देखने को मिली, जिले के कटघोरा वन मंडल का कोरबी सर्कल जो जिले के अन्य स्थानों की तरह ही रेत चोरों का स्वर्ग बना हुआ है। जहां घने जंगल से चोर ट्रैक्टर में रेत भरकर उसको जहां-तहां खपाते हैं

लेकिन लगता है चोरों की यह हरकत जंगली हाथियों को भी नागवार गुजर रही है।लेकिन इस घटना को देखकर लगता है कि खनिज विभाग की निष्क्रियता और चोरों यह हरकत जंगली हाथियों को भी नागवार गुजर रही है चोरों की हरकत से अब जंगली जानवर भी परेशान हो चुके हैं  और चोरों की इस हरकत से जंगली हाथी परेशान होकर रेत भरे ट्रैक्टर के पीछे पड़ गए, ट्रैक्टर के पीछे हाथी को आते देख, ट्रैक्टर चालक रेत  से भरी ट्रैक्टर छोड़कर वहां से भाग निकला, हाथी ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर को पलटने का प्रयास किया, पर ट्रैक्टर नहीं पलटी नहीं तो हाथी द्वारा उसे जंगल में धकेलने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी ट्रैक्टर नहीं पलटा तो उसे हाथी ने धक्का दे दिया जिससे वह सड़क के किनारे लुढ़क गया और पेड़ से टकरा गया

,जहां हाथी का ट्रैक्टर को धकेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां हाथी ने रेत से भरे ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की, साथ ही इसे कभी आगे कभी पीछे करता रहा। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस घटना ने जहां वन परिक्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही रेत तस्करी की पोल खोल दी, वहीं इलाके में हड़कंप मच गया।

हाथ डालने से कतरा रहे खनिज अधिकारी

बता दें कि रेत घाट बंद होने के बाद भी रात में वनांचल क्षेत्र के भंडारण में आसपास के स्थानीय ग्रामीणों की ट्रैक्टर से कम दर पर नदियों से रेत मंगा कर उसे भंडारण में जमा किया जाता है और उसके बाद उसे धड़ल्ले से महंगे दर पर बेचा जाता है ,भंडारण के नाम पर अवैध रूप से रेत घाटों से रेत भी निकलवाया जाता है   कई स्थानों पर तो भंडारण की रेत ले जा रहे हैं यह कहा जाता है लेकिन ट्रक से पानी ऐसे गिरता है जैसे अभी नदी से निकाले हो, बड़े रेत सरगना भंडारण के नाम पर अवैध रूप से रेत निकलवा रहे है भंडारण,  टीपर एक रॉयल्टी से दिन भर में 12 ट्रिप लगाती है,चांपा की रॉयल्टी से कोरबा में रेत का सप्लाई किया जाता है, खनिज विभाग उन पर हाथ डालने से कतरा रहे है

अभी कुछ दिन पूर्व ही एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें खनिज विभाग के अधिकारी के सामने ट्रैक्टर मालिक ने रेत से भरी ट्रैक्टर को खाली कर वहां से भाग खड़ा हुआ और उसे ट्रैक्टर पर और उसी जगह पर खनिज विभाग के अधिकारी के द्वारा दोबारा कार्यवाही नहीं की गई और यह खनिज विभाग और रेत तस्करों की मिलीभगत को दर्शाता है अब देखना यह है कि इस प्रकार हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग कब रोक लगाता है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now