बड़ी खबर,;रायगढ़ में अवैध अफीम खेती का खुलासा, झारखंड का आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़ जनवार्ता 

तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव में प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गोपनीय सूचना के आधार पर प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग तथा एफएसएल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेतों की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान खेतों में अवैध अफीम के पौधे पाए जाने पर उन्हें चिन्हांकित किया गया तथा मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान मार्शल सांगा (40 वर्ष), पिता मिखाएल सांगा, निवासी ग्राम हडमबनम, थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह अकेले इस खेती में शामिल था या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क कार्य कर रहा था।

मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई एफएसएल टीम की निगरानी में की जा रही है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now